नमस्ते दोस्तों, Madhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB) ने MP Police ASI & Subedar Recruitment 2025 के लिए नई नोटिफिकेशन जारी की है। इस भर्ती में कुल 500 पद भरे जाएंगे। MP Police ASI & Subedar Online Registration 2025 27 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 10 नवंबर 2025 तक चलेगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor Degree) हो। शारीरिक मानक पुरुषों के लिए कद 167.5 CM और छाती 81-86 CM तथा महिलाओं के लिए कद 152.4 CM निर्धारित किया गया है। चयन प्रक्रिया में Prelims, Mains, Physical Test, Personal Interview और Document Verification शामिल है। MP Police ASI & Subedar का वेतन ₹36,200/- से ₹1,14,800/- प्रति माह है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।